गिरिडीह: दुर्गा पूजा को लेकर अहिल्यापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
दुर्गा पूजा को लेकर अहिल्यापुर थाना परिसर में गुरुवार की शाम 5 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित। थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी ने जिला प्रशासन के गाइडलाइंस को बताते हुए प्रशासन के गाइडलाइन्स के मुताबिक दूर्गा पूजा शांति एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने की बात कही। पूजा कमेटी के लोग पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं,अफवाहों पर कोई भी जन ध्यान न दें।