फूलिया कलां: चांदमा गांव में नाड़ी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत, गांव में छाया शोक
चांदमा गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। गर्मी से राहत पाने के लिए नाड़ी में नहाने गए 2 मासूम बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिलखुश भील व धर्मराज भील के रूप में हुई है। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।