बाह: पूर्वी जोन के पिनाहट सहित कई थानों को मिले 36 नए उपनिरीक्षक
पुलिस कमिश्नरेट आगरा की स्थापना बोर्ड की बैठक में पूर्वी जोन के थाना पिनाहट सहित कई थानों में उप निरीक्षकों की तैनाती की गई है। जिसमें 36 नए उपनिरीक्षकों की पूर्वी जोन के थानों में तैनाती की गई है। जिनमें थाना पिनाहट में पांच नए उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। सभी 36 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से पूर्वी जोन के थानों में तैनात किया गया है।