बाह: गांव जोधपुरा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव जोधपुरा का एक मामला प्रकाश में आया है। जिसमें नाली में पाइप डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई, अब दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी है और तहरीर के आधार पर पुलिस ने 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग एवं दूसरे पक्ष के चार लोग शामिल हैं।