बाह: पुरा धर्मसिंह में चोरी करने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई की शुरू
थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत पुरा धर्मसिंह में एक चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें घर वालों ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर चोरी की है। जिसमें बाजरा और सरसों पर उसने हाथ साफ किया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।