बाह: ज़ूम एप के माध्यम से डीसीपी ईस्ट ने कार्यालय से पूर्वी क्षेत्र के समस्त एसीपी एवं थाना प्रभारियों के साथ की गोष्ठी
पुलिस कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में डीसीपी ईस्ट ने ज़ूम ऐप के माध्यम से पूर्वी क्षेत्र के समस्त एसीपी एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की। इस गोष्ठी में डीसीपी ईस्ट रवि कुमार के द्वारा अपराधों की रोकथाम, प्रभावी जनसुनवाई, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, प्रचलित अभियानों में प्रभावी कार्यवाही एवं आगामी चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।