बाह: गांव करकौली के पास मैक्स गाड़ी की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम
थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव करकौली के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें मैक्स गाड़ी की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसान के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।