जहानाबाद: जहानाबाद में उर्दू भाषी छात्रों की प्रतिभा को मिला मंच, प्रोत्साहन प्रतियोगिता का आयोजन
जहानाबाद में जिला प्रशासन द्वारा उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां विभिन्न शैक्षणिक स्तरों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्रों ने नज़्म, अफ़साना और नावेल लेखन में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रीति ने उर्दू के महत्व पर जोर दिया।