दनियावां: दनियावां के पीरबढौना गांव में दो महिलाओं द्वारा ठगी का मामला, थाने में प्राथमिकी दर्ज
Daniawan, Patna | Oct 11, 2025 पीरबढौना गांव में दो महिलाओं द्वारा गांव के ही एक 27 वर्षीय महिला को झांसे में लेकर लाखों की गहने ठग लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सन्दर्भ मेें पीड़ित महिला प्रीति देवी के द्वारा दोनों महिला के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया जाता है कि प्रीति देवी के घर दोनों आरोपित महिला पहुंची तथा पैसे की तंगी बताते हुए गहने ले ली और गिरवी रख दी।