बरेली: इज्जतनगर थाने में दरोगा का रिश्वत लेते हुए का वीडियो हुआ वायरल
इज्जतनगर थाने के दरोगा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दरोगा इंस्पेक्टर आफिस के पास नोट गिनते हुए दिखाई दे रहे है। पास में एक व्यक्ति सफेद कुर्ता पायजामा पहने खड़ा है। उसके हाथ में मोबाइल है और वह दरोगा से बात कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद थाने में खलबली मच गई है।पांच-पांच सौ रुपये की नोट गिन रहे दरोगा।