आनंदपुरी: अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर आनंदपुरी में नशा मुक्ति की शपथ, युवाओं को जागरूकता का संदेश दिया गया
अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी स्थित मामा बालेश्वर दयाल मूर्ति धाम मंदिर परिसर में एडवोकेट एवं समाजसेवी विनोद डामोर के नेतृत्व में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।