सिकंंदराबाद: पीरबियावानी गांव में मजदूरी के रुपए मांगने को लेकर मिस्त्री पर किया दबंगों ने जानलेवा हमला
पीरबियावानी गांव में मजदूरी के रूपये मांगने को लेकर मिस्त्री पर दबंगों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामला रविवार की रात का बताया जा रहा है। घायल को पीड़ित परिजनाें ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमवार को पीड़ित परिजनों की ओर से आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।