सिकंंदराबाद: सिरोधन गांव में अध्यापक के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, नगदी व जेवरात बरामद
सिरोंधन गांव में अध्यापक के घर दो माह पहले हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गेसूपुर तिराहे से गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही से नगदी, जेवरात व अवैध हथियार भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के घर से आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 12 फरवरी को नगदी व सोने चांदी के जेवरात की चोरी की वारदात की थी।