सिकंंदराबाद: नगर के सत्ती वाले आश्रम के पास मिला घर से लापता अधेड़ व्यक्ति का शव
नगर के सत्ती वाले आश्रम के पास अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कुछ समय बाद मृतक के भाई ने शव की पहचान अपने भाई धर्मवीर निवासी गांव भटाेना के रूप में की। बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ लेकर चले गए।