क्षेत्र में देर रात हुई बेमौसम की बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है।कृषि उपज मंडी विजयनगर में खुले आसमान के नीचे पड़ी सैकड़ों क्विंटल सरसों की फसल बारिश से खराब हो गई।बुधवार सुबह 11 जानकारी मिली की देर रात अचानक आए बादलों ने किसानों और व्यापारियों को संभलने का मौका तक नहीं दिया।मंडी परिसर में रखी सरसों फसल गीली होकर खराब हो गई,किसानों को भारी नुकसान हुआ।