सिंगरौली: चितरंगी बाजार स्थित अंधा मोड़ पर एक बोलेरो वाहन ने बाइक को मारी टक्कर एक युवक का पर हुआ फ्रैक्चर
एक बाइक सवार चितरंगी बाजार से अंधा मोड की ओर जा रहा था और विपरीत दिशा से बोलेरो वाहन आ रहा था जहां अंधा मोड़ के पास पहुंचते ही बोलेरो ने तेज रफ्तार में आकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जहां आनन फ़ानन में स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी ले जाकर भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है वहीं चिकित्सकों का कहना है कि युवक का एक पर बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गया है फिलहाल उसका इलाज शुरू कर दिया गया है और उसकी स्थिति अभी सामान्य बनी हुई है।