कर्वी: चित्रकूट में UPSC छात्रा को ब्लैकमेल करने का आरोप, पिता एक माह से लापता, ₹12 लाख का हुआ ट्रांजेक्शन
दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने ल Ludhiana के गुलशन पर चार साल तक ब्लैकमेल व उत्पीड़न का आरोप लगाया। आरोपी ने फोटो एडिट कर अश्लील भेजीं और जान से मारने की धमकी दी। तनाव के बीच पिता, नगर पालिका चित्रकूट के लाइनमैन, 19 अप्रैल से लापता हैं; परिजनों के अनुसार आज 3:30 बजे खाते से 12 लाख रुपये ट्रांजैक्शन हुआ। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही है।