टीकमगढ़: वार्ड 6:स्वच्छता सर्वेक्षण में 'फोटोबाजी' का खेल? कांग्रेस पार्षद ने वीडियो जारी कर खोली पोल
नगर पालिका के स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के बीच वार्ड क्रमांक 6 की कांग्रेस पार्षद पूनम जायसवाल ने नगर पालिका पर दिखावटी सफाई का आरोप लगाया है। पार्षद द्वारा जारी वीडियो में गोपाल मंदिर के पीछे एक गली में कर्मचारियों को नाली पर जाली रखते और उसकी फोटो खींचते हुए देखा गया। आरोप है कि फोटोग्राफी पूरी होते ही जाली को वापस हटा लिया गया। वीडियो सामने आने के बाद स्व