राजसमंद: राजसमंद के कोयड़ क्षेत्र में 4 लाख लीटर क्षमता के उच्च जलाशय का निर्माण किया गया शिलान्यास
राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत राजसमंद (शहरी) जल प्रदाय योजना के पुनरुद्धार के तहत नगर मण्डल के कोयड़ क्षेत्र में 4 लाख लीटर क्षमता के उच्च जलाशय (ओवरहेड टैंक) के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।