राजसमंद: ग्राम सांगठ खुर्द की चारागाह भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग
राजसमन्द जिले की तहसील क्षेत्र के ग्राम सांगठ खुर्द (पंचायत कोयल) में स्थित चारागाह भूमि (खाता संख्या 384), जिसका कुल क्षेत्रफल 93.8235 हेक्टेयर है, पर वर्षों से अवैध कब्जों का सिलसिला जारी है। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर जिला कलेक्टर एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है और कठोर कार्रवाई की मांग की है।