जमुई: जमुई में आधा दर्जन बदमाशों ने दो युवकों को बंधक बनाकर लात-घूंसे से पीटा, पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Mar 6, 2025 जमुई में आधा दर्जन बदमाशों द्वारा दो युवकों के साथ लात-, घुसे से बुरी तरह पिटाई करने का मामला सामने आया है। बदमाशों द्वारा बारी-बारी पिटाई करने का लाइव वीडियो गुरुवार कि सुबह 7:30 बजे सामने आया है जो कई व्हाट्सप्प ग्रुप व इंटरनेट मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो मंगलवार का शहर के आज़ाद नगर उपरेली स्थित एक पुराने कमरे का बताया जाता है।