होशंगाबाद नगर: वार्ड क्रमांक 17, नारायण नगर में सीसी रोड निर्माण कार्य का नगरपालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, तेज़ी लाने के दिए निर्देश
वार्ड क्रमांक 17 के नारायण नगर में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का गुरुवार को करीब 1 बजे नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया ओर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।