शेखपुरा: लोदीपुर गांव में पंचमुखी हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 501 कन्याओं ने माटोखर दाह से निकाला भव्य कलश शोभायात्रा
लोदीपुर गांव में पंचमुखी हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 501 कन्याओं ने मटोखर दाह से गंगाजल भरकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाला। इस दौरान क्षेत्र भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर आकर कलश यात्रा समाप्त हो गया। 9 दिवसीय यज्ञ की शुरुआत हो गई। 15 अप्रैल को प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस मौके पर मृत्युंजय शास्त्री, अमरेश कुमारज़ विकास सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।