शेखपुरा: होली के दौरान रंग लगाने को लेकर हुए पुराने विवाद में युवक को बुरी तरह पीटा, बरबीघा रेफरल अस्पताल में कराया गया भर्ती
होली के दौरान रंग लगाने को लेकर हुए पुराने विवाद में एक युवक को बुरी तरह पीट दिया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए बरबीघा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना जमालपुर गांव में घटित हुई। घायल की पहचान जमालपुर गांव के ही मुरारी तांती के पुत्र बिक्कू कुमार के रूप में की गई है।