शेखपुरा: ईद त्योहार को लेकर शेखपुरा कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में डीएम और एसपी ने जनप्रतिनिधियों के साथ की शांति समिति की बैठक
ईद त्योहार को लेकर शेखपुरा कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में डीएम और एसपी ने जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के 54 संवेदनशील जगहों को चिन्हित किया गया है। जहां दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। साथ ही जिले वासियों से आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई है।