सूरजपुर: जिले में पौष्टिक थाली से स्वस्थ परिवार और सुपोषित बचपन का संदेश
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पौष्टिक थाली, न्योता भोज, पोषण संबंधी खेलों और व्यंजन गतिविधियों के जरिए परिवारों को संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पौष्टिक भोजन।