बीकानेर: बीकानेर कोर्ट ने पोक्सो एक्ट के मामले में आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
बीकानेर जिले की विशेष पोक्सो कोर्ट ने करीब सात साल पुराने नाबालिग छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को दोषी ठहराया है। न्यायाधीश मनीषा चौधरी ने आरोपी अजयदान और कालूदान को सामूहिक दुष्कर्म के अपराध में शेष प्राकृतिक जीवन तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि बालिकाओं के साथ होने वाले ऐसे जघन्