भोरे: गंगा मोड़ के पास पेड़ से टकराई एक अनियंत्रित बाइक, सवार युवक गंभीर रूप से हुआ जख्मी, अस्पताल में इलाज जारी
भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर पथ पर गंगा मोड़ के पास मंगलवार को एक अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई । जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों की मदद से घायल अवस्था में युवक को इलाज हेतु रेफरल अस्पताल भोरे में लाया गया । घायल युवक सिसई उत्तर टोला निवासी चंदन खरवार बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।