बागपत: थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार कर 930 ग्राम अवैध गांजा किया बरामद
मीडिया सैल बागपत द्वारा बुधवार की शाम करीब पांच बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित एजाज निवासी डौला को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के पास से 930 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बताया गया कि थाना सिंघावली अहीर पर आरोपित के विरुद्ध NDPS संबंधित छह मुकदमे पंजीकृत है।