अपने कर्तव्य निभाते-निभाते हमेशा के लिए सो गया बागपत पुलिस का जांबाज़ साथी "इंट्रोफोर्ड"
बागपत: जनपद बागपत पुलिस श्वान दल के बहादुर लेब्राडोर श्वान "इंट्रोफोर्ड (मेल)" का लंबे समय से बीमारी से जूझने के बाद 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया।
इंट्रोफोर्ड वर्ष 2019 से बागपत पुलिस श्वान दल का अहम सदस्य रहा और अपने सेवाकाल में हत्या, चोरी समेत कई गंभीर मामलों के खुलासे में पुलिस की महत्वपूर्ण मदद की। उसकी सूझबूझ और प्रशिक्षण के कारण कई मामलों में अहम सुराग मिले और अपराधियों तक पहुंचने में सफलता मिली।
निधन के बाद राजकीय पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके पश्चात पुलिस लाइन बागपत में पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ शोक सलामी देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में पुलिस लाइन परिसर में पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार (दफन) किया गया।
इंट्रोफोर्ड की उल्लेखनीय सेवाएं:
🔹 वर्ष 2022 में मवीकला हत्या कांड के खुलासे में अहम सुराग दिए।
🔹 फखरपुर में बालक शौर्य हत्याकांड में शव की बरामदगी और मामले के अनावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
🔹 वर्ष 2025 में हलालपुर मंदिर चोरी कांड में संदिग्धों तक पहुंचने में पुलिस की मदद की।
बागपत पुलिस परिवार ने अपने इस वफादार और जांबाज़ साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उसकी सेवाओं को हमेशा याद रखने की बात कही।
🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि, इंट्रोफोर्ड। आपकी वफादारी और सेवा हमेशा याद रखी जाएगी।
#BaghpatPolice #Uppolice #Baghpat #PoliceDog #Labrador #Tribute #K9 #Salute #Everest24News
Baghpat, Bagpat | Jul 28, 2026