संग्रामपुर: तीसरी सोमवारी पर कच्ची कांवरिया पथ पर उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले 12 किलोमीटर लंबे कच्ची कांवरिया पथ पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। केसरिया वस्त्र पहने कांवरिये कांवर लेकर बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। पूरे कांवरिया पथ पर हर-हर महादेव, बोल बम और बाबा एक सहारा है के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कांवरियों की सेवा के लिए