बिलासपुर: बिलासपुर थाना क्षेत्र में बिजली ठीक करने गए मिस्त्री पर हुआ जानलेवा हमला, छह लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
बिलासपुर थाना क्षेत्र निवासी बिजली मिस्त्री को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, 12 जून की रात पीड़ित को लाइट ठीक करने के बहाने बुलाया गया । वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित की मोटरसाइकिल भी तोड़ डाली और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रवि