हथुआ: लाखों खर्च के बाद बेकार हुए स्टील साइन बोर्ड, हथुआ नगर पंचायत में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल
हथुआ नगर पंचायत क्षेत्र के 22 वार्डों में लाखों रुपये की लागत से लगाए गए स्टील साइन बोर्डों में भारी अनियमितता सामने आ रही है। अधिकांश साइन बोर्डों पर वार्ड, सड़क या स्थल के लिखे गए नाम या तो फट चुके हैं अथवा पूरी तरह उड़ गए हैं, जिससे वे अब किसी उपयोग के नहीं रह गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी राशि खर्च कर लगाए गए बोर्डों की गुणवत्ता बेहद खराब है