पड़रौना के तुरहा टोली में बुधवार को बड़े कपड़ा व्यवसायी राजेश अग्रवाल के घर और गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। गोदाम में कपड़ों का बड़ा स्टॉक होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे व्यवसायी को भारी नुकसान होने की आशंका है।
घटना की सूचना मिलते ही पड़रौना सदर एसडीएम राजीव निगम पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। स्थानीय लेखपाल रामदर्शन शर्मा और संतोष गुप्ता सहित राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी है।
#KushinagarNews #padrauna #NewsUpdate