गोवर्धन: मागोरा: हत्या कर शवों को आग लगाने वाले दोहरे हत्याकांड के दोषी को उम्रकैद, 2.5 लाख का लगाया जुर्माना
बहुचर्चित भीम सिंह और उनकी भाभी भारती देवी के दोहरे हत्याकांड में जिला जज विकास कुमार की अदालत ने 2 जून को अपना फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी पवन कुंतल को मरते दम तक यानि आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है।मामला 19 मार्च 2022 का हे जब मागोरा के रहने वाले भीम सिंह और उनकी भाभी श्रीमती भारती देवी अचानक लापता हो गई थी