पडरौना: खिरकिया बाजार में आपसी विवाद में चली गोली, एक युवक बुरी तरह जख्मी, जिला अस्पताल से रेफर, पुलिस कार्रवाई में जुटी
कुशीनगर के कोतवाली पड़रौना के खिरकिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आपसी विवाद में गोली चल गई,इस घटना में एक युवक के पेट में गोली लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जबकि आप इन तस्वीरों में देख सकते है कि घटना के समय मौके पर पुलिस मौजूद है घटना ..पुलिस चौकी के महज कुछ कदम पर हुई इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी..बता दे कि विवाद पहले झगड़े से शुरू हुआ।