पडरौना: पड़रौना बलूचहा बड़ी नहर में 22 वर्षीय युवती ने लगाई छलांग, गोताखोरों और SDRF की टीम तलाश में जुटी, मचा हड़कंप
पड़रौना में बलुचहा पुल से एक 22 वर्षीय युवती ने बड़ी गंडक नहर में छलांग लगा दी। घटना सोमवार शाम करीब पाँच बजे की बताई जा रही है। छलांग लगाने के बाद युवती नहर की तेज़ धारा में बह गई और लापता हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर देखते ही देखते भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने उसे डोल मेला जाने से मना किया था।