पडरौना: सिधुआँ-हिरनहा गांव में कान्हा सेवा समिति ने धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, शोभायात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़
कुशीनगर जिले के पड़रौना क्षेत्र के सिधुआँ-हिरनहां गाँव में छठ घाट पर जन्माष्टमी का पर्व इस बार बेहद खास रहा। गाँव में कान्हा सेवा समिति ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया। गाँव के छठ घाट पर भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर सजाया गया भव्य पंडाल…जहाँ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई भक्ति भाव में सराबोर नजर आया।