पडरौना: पडरौना तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, ज्यादातर अधिकारी नदारद, फरियादी लौटे मायूस
कुशीनगर के पडरौना तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तो हुआ, लेकिन ज्यादातर अधिकारी यहाँ नदारद रहे। हालत ये रही कि दूर-दराज़ से आए फरियादी, अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे तो, सभागार की कुर्सियाँ खाली देखकर मायूस लौट गए। सभागार में कुल 12 मामले दर्ज हुए, जिनमें से सिर्फ़ 2 राजस्व विभाग के मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष का निस्तारण के निर्देश।