अशोक नगर: दहेज प्रताड़ना का मामला: कोतवाली थाने में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अशोकनगर शहर के रामपुरा मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय अमनदीप कौर पत्नी अनमोल सिंह सिख ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। फरियादिया की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात करीब 9:28 बजे पति अनमोल सिंह सिख एवं ब्रह्मप्रीत कौर पुत्री सुरेंद्र सिंह सिख निवासी गुना के खिलाफ मामला दर्ज किया है।