उज्जैन शहर: फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस ने ₹10 हजार के इनामी फरार आरोपी को महाकाल क्षेत्र से किया गिरफ्तार
उज्जैन में प्लॉट हड़पने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी इमरान अल्लक को गिरफ्तार किया है। फरियादी मोहन नागर की शिकायत पर थाना नानाखेड़ा में मामला दर्ज हुआ था। जांच में सामने आया कि स्वर्गीय सत्यभामा नागर के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर प्लॉट की रजिस्टर्ड पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार की गई थी। अंगूठा निशान और आधार विवरण भी