राजपुर: बन्नी गांव में ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, बड़ा हादसा टला
Rajpur, Buxar | Apr 16, 2026 राजपुर प्रखंड के बन्नी गांव में एक बड़ा हादसा टल गया। घनी आबादी के बीच से गुजर रही 11,000 वोल्ट की बिजली लाइन के एक पोल से ट्रक टकरा गया, जिससे पोल गिर गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि आसपास मौजूद दर्जनों ग्रामीण, बच्चे और परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह हाई वोल्टेज लाइन पहले से ही काफी नीचे थी।