कासिमपुर बाजार में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
कासिमपुर। शुक्रवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खासपुर निवासी मक्कन अवैध हथियार लेकर बाजार में घूमता नजर आया। युवक के हाथ में तमंचा देखकर दुकानदारों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मक्कन बाजार में खुलेआम 12 बोर का तमंचा लेकर घूम रहा था। इस दौरान किसी युवक ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए मक्कन को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद कुम�
Budaun, Budaun | Jun 21, 2026