कोलायत: देशनोक में सुलभ शौचालय बदहाल, गंदगी और दुर्गंध से लोग परेशान
देशनोक कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित सुलभ शौचालय की हालत बेहद खराब हो गई है। करणी मंडल के सामने और अस्पताल के पास होने के बावजूद इसकी लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने से यह स्थान गंदगी का अड्डा बन गया है। आसपास दुर्गंध फैलने से राहगीरों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।