झांसी: रक्सा थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस, कानूनगो की अध्यक्षता में चार विवादों का मौके पर हुआ निदान
Jhansi, Jhansi | Sep 13, 2025 रक्सा थाने में माह के द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व कानूनगो कामता प्रसाद गुप्ता ने की। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार गिरी, सूरज सिंह और अरविंद सिंह मौजूद रहे।