झांसी: झांसी के कटेरा कस्बे में सांप के डसने से महिला की मौत, खेत पर चारा काटने गई थी, जहरीले सांप ने हाथ में काटा
Jhansi, Jhansi | Sep 13, 2025 झांसी में शनिवार को सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। महिला खेत पर चारा काटने गई थी, तभी उसे सांप ने हाथ में डस लिया। परिजन महिला को झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर गए। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पूरा मामला कटेरा कस्बे का है। महिला का नाम शर्मन देवी था। उसका पति खेती-किसानी करता है। वह कटेरा कस्बे की रहने वाली थी।