महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रहुई थाना परिसर स्थित शिव मंदिर से रविवार की शाम 7 बजे भगवान शिव की भव्य बारात धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद रथ पर सवार होकर एसआई सौरभ कुमार गाजे-बाजे और श्रद्धालुओं की टोली के साथ थाना परिसर से रवाना।