जालौर: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में की गई समीक्षा बैठक
Jalor, Jalor | Mar 19, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा पार्थ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभिन्न अनुभागों के प्रभारी और सह प्रभारियों को शांतिपूर्ण स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए समन्वय और टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।