जालौर: भाजपा कार्यालय में जालौर के कांग्रेस नेता रामलाल मेघवाल ने भाजपा का थामा दामन
Jalor, Jalor | Mar 19, 2024 82 साल के बुजुर्ग कांग्रेसी नेता रामलाल मेघवाल ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल कांग्रेस से निष्कासित चल रहे थे। उन्होंने भाजपा कार्यालय में बेटे रमेश मेघवाल और कांग्रेस नेता गोकुल परिहार के साथ भगवा दुपट्टा पहनकर भाजपा का दामन थामा है। इस दौरान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने उनका स्वागत किया।