जालौर: भाजपा कार्यालय में 82 साल के बुजुर्ग कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल भाजपा में हुए शामिल
Jalor, Jalor | Mar 19, 2024 82 साल के बुजुर्ग कांग्रेस नेता रामलाल मेघवाल सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल कांग्रेस से निष्कासित चल रहे थे। उन्होंने भाजपा कार्यालय में अपने बेटे रमेश मेघवाल और पार्टी नेता गोकुल परिहार के साथ भगवा दुपट्टा धारण किया। वर्ष 2008 में रामलाल से हारने वाले जोगेश्वर गर्ग ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।